चित्तौड़गढ़। जिले के राशमी पंचायत समिति की बावलास ग्राम पंचायत में गुरुवार रात्रि को जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर ने न केवल ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने, बल्कि क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित भी किया।


प्रतिभाओं का सम्मान और करियर गाइडेंस

चौपाल के प्रारंभ में जिला कलक्टर ने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अंक प्राप्त करने तथा खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्थानीय बच्चों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें करियर संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स और गाइडेंस भी दिया।


जनसुनवाई एवं प्रकरणों का त्वरित निस्तारण

रात्रि चौपाल में कुल 37 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का जिला कलक्टर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर निस्तारण करवाया। जनसुनवाई के दौरान निम्नलिखित प्रमुख प्रकरणों पर चर्चा और निर्देश दिए गए:

  • सड़क निर्माण करने, आरओ प्लांट की स्थापना और 33 केवी ग्रिड स्थापित करने।
  • एकलव्य लाइब्रेरी खुलवाने और चरनोट भूमि से अतिक्रमण हटाने।
  • आवास हेतु भूमि आवंटन तथा चारागाह में घुमंतू, अर्ध घुमंतू जातियों के लिए प्रस्ताव बनाने।
  • भूमि का नामांतरण खोलने, प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त दिलाने और शौचालय निर्माण की राशि दिलाने।
  • ई-केवाईसी करने, क्षेत्र में रोडवेज बस शुरू करने और रिकॉर्ड में नाम दुरुस्त करने।

जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी सुनिश्चित करें कि पात्र व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।


विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश

जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को जर्जर विद्यालय एवं आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत हेतु तत्काल एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही घास का भाटा सूथारो का मोहल्ला में खराब हैंडपंप को तुरंत ठीक करने के लिए पीएचईडी विभाग को पाबंद किया।

चौपाल के दौरान एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के पेंशन रिविजन का मामला सामने आने पर जिला कलक्टर ने तहसीलदार को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला रसद अधिकारी को भी निर्देशित किया कि खाद्य सुरक्षा सूची में पात्र लोगों के नाम जोड़े जाए।


उपखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर ने गुरुवार को रात्रि चौपाल से पूर्व राशमी उपखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • जिला कलक्टर ने उपखंड कार्यालय में संस्थापन अनुभाग सहित विभिन्न शाखाओं का गहनता से निरीक्षण किया।
  • उन्होंने वहां मौजूद पत्रावलियों के रखरखाव और रिकॉर्ड की स्थिति को देखा।
  • निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि राजस्व रिकॉर्ड की फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित और अपडेट रखा जाए ताकि आमजन को समय पर सूचनाएं मिल सकें।
  • उन्होंने उपखंड अधिकारी को कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।
  • उन्होंने पेंडिंग कार्यों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने की बात कही।

उपस्थिति

रात्रि चौपाल एवं निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे:

उपखंड अधिकारी अंजू शर्मा, तहसीलदार बेणी प्रसाद, विकास अधिकारी ओमप्रकाश, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ताराचंद गुप्ता सहित कृषि, पेयजल, सार्वजनिक निर्माण विभाग और पंचायती राज विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story