जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने मंगलवार को जिले के निम्बाहेड़ा उपखंड अंतर्गत फाचर अहिरान ग्राम पंचायत मुख्यालय का दौरा कर वंडर सीमेंट द्वारा स्थापित 'एकलव्य ज्ञान केंद्र' का सघन अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, उपलब्ध अध्ययन सामग्री और विद्यार्थियों की विभिन्न गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संसाधनों की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त किया। जिला कलक्टर ने केंद्र में संकलित विभिन्न विषयों की पुस्तकों और विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपलब्ध कराई गई उच्च स्तरीय सामग्री की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य के लिए एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के केंद्रों की स्थापना नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम सिद्ध हो रहे हैं।

निरीक्षण के उपरांत जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें जीवन में सफल होने के मूलभूत मंत्र साझा किए। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्ति हेतु निरंतर परिश्रम, कठोर अनुशासन और सकारात्मक सोच का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने समय प्रबंधन और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि ग्रामीण प्रतिभाएं यदि सही दिशा में प्रयास करें, तो वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, तहसीलदार एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। एकलव्य ज्ञान केंद्र की इस पहल को क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने वाला एक प्रभावी मंच माना जा रहा है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story