चित्तौड़गढ़। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के अध्ययन को बेहतर दिशा देने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गुरुवार को सूचना केंद्र स्थित नवनिर्मित ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, तैयारी और भविष्य के करियर से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी ली।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए कहा कि आज की मेहनत और सही दिशा में की गई तैयारी ही बेहतर भविष्य की नींव है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहते हुए नियमित अध्ययन और समय के बेहतर प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मोबाइल फोन का उपयोग आवश्यकता के अनुरूप सीमित रखने तथा अध्ययन के लिए उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने की सलाह दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि ई-लाइब्रेरी में उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप अध्ययन सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। जिला कलक्टर ने नगर परिषद आयुक्त रविंद्र यादव को निर्देश दिए कि लाइब्रेरी में बेहतर इंटरनेट सुविधा, प्रतियोगी परीक्षाओं की उपयोगी पुस्तकों सहित आवश्यक अध्ययन सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके।

जिला कलक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराना उनके बेहतर करियर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी आवश्यकता के अनुसार सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जाए।

सहायक निदेशक टी आर कंडारा ने बताया कि इस लाइब्रेरी में आने वाले विद्यार्थियों को इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही समय-समय पर विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। वाचनालय संचालन का समय राजकीय एवं सार्वजनिक अवकाशों को छोड़कर प्रातः 9.30 बजे से 7.30 बजे तक रहेगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, अति कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत, सूचना केंद्र के सहायक निदेशक तुलसीराम कंडारा सहित विभिन्न अधिकारी एवं कार्यालय स्टाफ मौजूद रहे। ई-लाइब्रेरी में अध्ययन सुविधाओं के विस्तार और संसाधनों की उपलब्धता को लेकर दिए गए निर्देश विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा तैयारी के लिए अध्ययन वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में प्रशासनिक पहल को रेखांकित करते हैं।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story