जिला पुस्तकालय में विद्यार्थियों की सुविधाओं पर कलक्टर ने दिया जोर, अधिकारियों को निर्देश
चित्तौड़गढ़ जिला पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जरूरतें जानीं। उन्होंने मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने और सीएसआर मद से संसाधन विकसित करने के निर्देश दिए।

तस्वीर में चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर डॉ. मंजू जिला पुस्तकालय में अधिकारियों और विद्यार्थियों के साथ मौजूद नजर आ रही हैं।
चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अध्ययन सुविधाओं और पुस्तकालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने आयुक्त नगर परिषद रविंद्र यादव को पुस्तकालय में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मोहित शेखावत को सीएसआर मद से आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं विकसित करने के निर्देश दिए।
डॉ. मंजू ने कहा कि विद्यार्थियों को शांत, सुविधाजनक और बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान विशेषाधिकारी आईएएस रविंद्र मेघवाल, आयुक्त नगर परिषद रविंद्र यादव, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मोहित शेखावत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
