चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर ने किया रिकॉर्ड रूम का औचक निरीक्षण
कलक्टर आलोक रंजन ने कलेक्ट्रेट में अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए रिकॉर्ड के व्यवस्थित रख-रखाव और अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण के निर्देश दिए।

चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट में बुधवार को रिकॉर्ड रूम के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते जिला कलक्टर आलोक रंजन और साथ में मौजूद अन्य अधिकारी।
चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित रिकॉर्ड रूम एवं भू-अभिलेख अनुभाग का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मिली अव्यवस्थाएं
निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम में साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। इस अवसर पर अति कलक्टर रामचंद्र खटीक भी उपस्थित रहे।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश
- उन्होंने वहां पर लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकार के रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित ढंग से संधारित किया जाए।
- रिकॉर्ड रूम में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
- उन्होंने रिकॉर्ड रूम में अनावश्यक व नाकारा सामग्री के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए, ताकि आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता और कार्य में सुगमता बनी रहे।
अभिलेखों के महत्व पर जोर
जिला कलक्टर ने रिकॉर्ड के रख-रखाव को लेकर स्पष्ट किया कि:
"सरकारी अभिलेख अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, जिनका सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख-रखाव अनिवार्य है।"

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
