चित्तौड़गढ़। पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत घोसुंडी मुख्यालय पर गुरुवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में संध्या चौपाल एवं फॉलोअप शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच का महत्व बताते हुए मोबाइल फोन के अनावश्यक उपयोग तथा नशे से दूर रहने की सीख दी।

संध्या चौपाल के अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा विद्यालय के विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया गया।

शिविर के दौरान राजस्व विभाग की ओर से पात्र ग्रामीणों को पट्टे वितरित किए गए। वहीं कृषि विभाग द्वारा किसानों को लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, पंचायत राज विभाग, जन्म पंजीयन एवं परिवहन विभाग सहित विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि पढ़ाई की कोई निश्चित समय-सीमा नहीं होती है। विद्यार्थी जितना अधिक समय मन लगाकर अध्ययन करेंगे, उतने ही बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विद्यार्थियों के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दौर है और यही उम्र सीखने, पढ़ने तथा भविष्य की मजबूत नींव रखने की है।

उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अनावश्यक उपयोग से बचने और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की सलाह दी। जिला कलक्टर ने कहा कि अनुशासन, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित अध्ययन, खेलकूद और अच्छे संस्कारों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

संध्या चौपाल में उपखंड अधिकारी रजनी मीणा, विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह, जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन ने ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा और अनुशासन के प्रति प्रेरित किया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story