चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने गुरुवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक लेकर विद्यालय संचालन की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।


विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक एवं समीक्षा

बैठक के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा कर पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। आगामी सत्र के लिए चर्चा के मुख्य बिंदु निम्न रहे:

  • आवश्यक सामग्री क्रय और आउटसोर्सिंग सेवाएं।
  • संविदा स्टाफ नियुक्ति।
  • जीईएम (GeM) पोर्टल के माध्यम से निविदा प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा।
  • पीएम श्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और बजट पुनः आवंटन।
  • छात्र हित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श।

कलक्टर की विज्ञान कक्षा और पौधारोपण

विद्यालय प्राचार्य अमित कुमार पालीवाल ने विद्यालय की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। इस दौरान जिला कलक्टर ने कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय की कक्षा भी ली। उन्होंने लगभग आधे घंटे तक विद्यार्थियों को विज्ञान विषय से संबंधित जानकारी विस्तार से दी, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। जिला कलक्टर द्वारा केंद्रीय विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।


राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का अवलोकन

इसके पश्चात जिला कलक्टर ने राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का भी अवलोकन कर विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य सहित स्टाफ उपस्थित रहा।


उपस्थिति

बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के निम्नलिखित सदस्य व अधिकारी उपस्थित रहे:

  • मनोज कुमार जोशी (सदस्य, विद्यालय प्रबंधन समिति)
  • दिनेश कुमार ओझा (सदस्य, विद्यालय प्रबंधन समिति)
  • मीनाक्षी (यूआईटी से)
  • विद्यालय स्टाफ
Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story