चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर आलोक रंजन को दी गई भावभीनी विदाई
जोधपुर स्थानांतरण पर जिला परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और कलेक्ट्रेट स्टाफ ने दी स्मृति चिन्ह भेंट।

चित्तौड़गढ़। जिला परिषद सभागार में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह के साथ जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन को उनके जोधपुर स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुए इस विदाई समारोह में आलोक रंजन के सफल कार्यकाल को याद करते हुए उनके द्वारा जिले में किए गए कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर अति कलक्टर प्रभा गौतम, प्रशिक्षु आईएएस रविन्द्र मेघवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अति कलक्टर रामचंद्र खटीक और कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित अधिकारियों ने साझा किया कि आलोक रंजन के कुशल नेतृत्व में जिले के प्रशासनिक कार्यों को न केवल एक नई दिशा प्राप्त हुई, बल्कि उन्होंने सदैव संवेदनशील और जनहितकारी प्रशासन का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
समारोह के दौरान अंशुल आमेरिया, तहसीलदार मुकेश ईनाणी, रजनीश शर्मा, कार्यालय अधीक्षक विवेक व्यास सहित कलेक्ट्रेट का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारी के प्रति सम्मान प्रकट किया। अपने संबोधन में भावुक होते हुए जिला कलक्टर आलोक रंजन ने चित्तौड़गढ़ को शक्ति और भक्ति की पावन नगरी बताया। उन्होंने कहा कि यहाँ के कार्यकाल के दौरान उन्हें एक विशेष आत्मीयता का अनुभव हुआ, जो सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्टाफ की कार्यशैली, निरंतर सहयोग और कर्तव्य के प्रति समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए सभी का आभार जताया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के समापन पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निवर्तमान कलक्टर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और उनके आगामी सफर के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
