चित्तौड़गढ़। शहर सहित जिले के ग्रामीण इलाकों में मौसम के बदले मिजाज ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले तीन दिनों से जिले में उत्तरी हवाओं के चलने से शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिससे तापमान के पारे में गिरावट दर्ज की गई है।


ठंड का प्रकोप और जनजीवन पर प्रभाव

हाड़ कंपाने वाली इस ठंड ने सामान्य जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। जिले में लगातार गिरते पारे के कारण सुबह और शाम के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। ठंडी हवाओं के कारण लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हैं।

बचाव के जतन और सार्वजनिक स्थलों का हाल

भीषण ठंड से बचने के लिए लोग दिन भर भारी गर्म कपड़ों और लबादों में लिपटे नजर आ रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव जलाकर हाथ तापते हुए अपनी ठिठुरन कम करने की कोशिश कर रहे हैं। शहर के रेल्वे स्टेशन व रोड़वेज बस स्टैण्ड पर यात्री खुले आसमान के नीचे रजाई में दुबककर ठंड से बचाव का प्रयास कर रहे है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

“आगामी कुछ दिनों तक इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है।”



Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story