चित्तौड़गढ़ में यात्री बसों में सुरक्षा मानकों और वैधानिक प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर सिटी और मिनी बसों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित नहीं होने वाली दो बसों के 10-10 हजार रुपये के चालान काटे गए।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित अधिकारियों के समन्वय से यात्री बसों में लागू वैधानिक सुरक्षा आवश्यकताओं का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए ‘रालसा फॉर रोड सेफ्टी’ नाम से राज्यव्यापी विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया था। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए 16 नवम्बर से 15 जनवरी तक दो महीने की अवधि के लिए ‘रालसा फॉर रोड सेफ्टी कैंपेन 2.0’ शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

पिछले अभियान में मुख्य रूप से लग्जरी और स्लीपर बसों पर ध्यान केंद्रित किया गया था, जबकि नए अभियान में शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन के लिए संचालित सिटी बसों और मिनी बसों को भी शामिल किया गया है। इसके तहत सचिव योगिता पारीक के निर्देशानुसार सोमवार को बसों की जांच के लिए औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

पुलिस विभाग के समन्वय से गठित संयुक्त निरीक्षण दल में डीटीओ दयाशंकर गुप्ता, आरटीओ हरिगोविंद गुर्जर, यातायात एएसआई सुशील तथा कार्मिक नवीन शर्मा और जसवंत टेपण शामिल रहे। टीम ने विभिन्न स्थानों पर सिटी और मिनी बसों का निरीक्षण कर उनकी लंबाई, स्लीपर की लंबाई, अग्निशमन यंत्र, हैमर, आपातकालीन निकास, सीट क्षमता और वाहनों की फिटनेस की जांच की। इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भी सत्यापन किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिन बसों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान दो बसों के 10-10 हजार रुपये के चालान काटे गए। ‘रालसा फॉर रोड सेफ्टी कैंपेन 2.0’ के तहत अब सिटी और मिनी बसों को भी जांच के दायरे में शामिल किए जाने से शहरी सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा मानकों के अनुपालन की निगरानी की जाएगी।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story