चित्तौड़गढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष मानसिंह चूंडावत के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गायत्री सेवा संस्थान एवं बाल अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्राधिकरण सचिव सुनिल कुमार गोयल द्वारा सोमवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा को दुर्ग स्थित विजय स्तंभ से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।


अभियान के मुख्य उद्देश्य

प्राधिकरण सचिव गोयल ने उपस्थित जनों को महत्वपूर्ण जानकारी साझा की:

  • "बाल विवाह मुक्त भारत अभियान भारत सरकार का एक प्रमुख राष्ट्रव्यापी प्रयास है, जिसका उद्देश्य 2030 तक बाल विवाह की कुप्रथा को समाप्त करना और 2026 तक दर को 10 प्रतिशत तक कम करना है।"
  • इस रथ यात्रा द्वारा सम्पूर्ण जिले में 08 मार्च तक बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के संबंध में प्रचार-प्रसार कर बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में भी आमजन को जागरूक किया जाएगा।

उपस्थित विशिष्ट अतिथि और विभाग

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे:

  • महिला अधिकारिता एवं विकास विभाग: चेताली जैन (पर्यवेक्षक), जिला समन्वयक समता भटनागर, मनिता सांखला, महक भटनागर।
  • बाल अधिकारिता विभाग एवं अन्य: सहायक निदेशक ओम प्रकाश तोषनीवाल, नवीन किशोर काकडदा, करण जीनवाल, सीमा राजोरा, अमित राव, शोभा गर्ग, गोविंद सिंह भाटी, भारती गहलोत।
  • सुरक्षा बल: एएसआई श्यामा गुर्जर मय टीम।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story