चित्तौड़गढ़। जिला केमिस्ट एसोसिएशन कार्यकारिणी का एक दिवसीय विधानसभा भ्रमण एवं विधानसभा कार्यवाही देखने का कार्यक्रम विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस विशेष दौरे के दौरान केमिस्टों ने विधायी प्रक्रियाओं को करीब से समझा।

विधायकों की कार्यशैली और समस्याओं के निस्तारण की जानी प्रक्रिया

जिलाध्यक्ष रमेश मेहता ने बताया कि इस दौरान सुशील अग्रवाल, कन्हैयालाल गर्ग सहित जिला कार्यकारिणी के 19 सदस्यों ने विधानसभा की कार्यवाही को देखा। सदस्यों ने सदन के भीतर यह अनुभव प्राप्त किया कि "जिसमें समस्त विधायकों द्वारा अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा पटल पर रखने व उनका निस्तारण करवाने की प्रक्रिया को जाना।"

एसोसिएशन के पदाधिकारियों में दिखा भारी उत्साह

इस एक दिवसीय भ्रमण पर रहे केमिस्ट एसोसिएशन पदाधिकारियों ने काफी उत्साह दिखाया कार्यक्रम सम्पन्न होने पर काफी हर्ष जताया। विधानसभा की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से देखना कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए एक गौरवपूर्ण अनुभव रहा।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story