चित्तौड़गढ़। आस्था और सौहार्द के संगम का केंद्र रही हजरत काजी चलफिरशाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर 98वें उर्स-ए-मुबारक के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा परंपरागत रूप से चादर पेश की गई। प्रतिवर्ष की गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के सैलाब के साथ एक भव्य जुलूस निकाला गया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ गोल प्याऊ स्थित आस्ताने पर पहुँचा। यहाँ दरगाह की चौखट पर अकीदत के साथ चादर, ताजे फूल और इत्र अर्पित कर बारगाह-ए-रिसालत में हाजिरी दी गई।

इस रूहानी मौके पर उपस्थित मौलाना हजरत ने आस्ताने मुबारक पर फातिहा दरूद पढ़ी और मुल्क की खुशहाली, अमन-चैन, आपसी भाईचारे एवं प्रगति के लिए विशेष दुआ मांगी। दुआ के उपरांत अल्पसंख्यक विभाग की ओर से उपस्थित जनसमूह के बीच मिठाई बांटी गई और सभी को उर्स की मुबारकबाद पेश की गई। इस आयोजन में वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित अल्पसंख्यक समुदाय के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आयोजन के दौरान इम्तियाज हुसैन लौहार, मोहसिन खान, हाजी मोहम्मद जफर उल्ला खान, इलियास, शहजाद नीलगर, हाजी रहमान, मौलाना जुनेद, मोहम्मद आलम, रफीम मोहम्मद, हाजी असलम, तोफिक रजा, मोहम्मद इरफान, आबिद हुसैन, रज्जाक मोहम्मद, मोहम्मद कासिम, शाहरूख, मोहम्मद इमरान, मौलाना मो. इरफान, मोहम्मद रिहान, मोहम्मद अली, सद्दाम खोरगर, शाहीद, हैदर, लियाकत अली, इरफान, जमील, आजाद, आरीफ, रईस अहमद, मोहम्मद हुसैन, अशफाक, मुबारिक, अख्तर, अहसान, और शरीफ सहित अनगिनत कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि शहर की गंगा-जमुनी तहजीब को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story