चित्तौड़गढ़: सीबीईओ ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने विजयपुर स्थित आवासीय विद्यालय में भोजन, सुरक्षा, डिजिटल लैब और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भवन के बाहर सीबीईओ और छात्राएं समूह में उपस्थित हैं।
चित्तौड़गढ़। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप-4 विजयपुर में बुधवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) ने औचक निरीक्षण कर बालिकाओं की उपस्थिति, आवासीय व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल और शैक्षणिक सुविधाओं की मौके पर विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 84 बालिकाएं उपस्थित मिलीं।
सीबीईओ ने बालिकाओं से सीधे संवाद कर उनकी दिनचर्या, अध्ययन और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। बालिकाओं की समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी के लिए गरिमा पेटी का भी अवलोकन किया गया, जिसमें कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
भोजन व्यवस्था की जांच में बालिकाओं को निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाना पाया गया। खाद्य सामग्री की उपलब्धता और गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया गया। शैक्षणिक व्यवस्थाओं के तहत डिजिटल लेब का अवलोकन किया गया, जहां सभी कंप्यूटर चालू एवं उपयोग योग्य पाए गए।
इस दौरान सीबीईओ ने बालिकाओं को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व, अनुशासन तथा जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था के तहत विद्यालय परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई। सभी कैमरे चालू पाए गए। बालिकाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन की पर्याप्त सुविधा भी उपलब्ध मिली।
आवासीय व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान बालिकाओं के कमरों में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता देखी गई। पेयजल व्यवस्था के तहत पानी की टंकी, आरओ एवं वाटर कूलर का निरीक्षण किया गया। बालिकाओं के लिए स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल व्यवस्था पाई गई। छात्रावास परिसर एवं शौचालयों में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक मिली।
सीबीईओ ने विद्यालय प्रबंधन को बालिकाओं की सुरक्षा, स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वास्थ्य, पेयजल, आवासीय सुविधाओं एवं शैक्षणिक वातावरण को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की किसी भी समस्या अथवा शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उपलब्ध सुविधाओं के रखरखाव एवं व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
