चित्तौड़गढ़। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ओछड़ी में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शम्भूलाल सोमानी ने आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं के साथ सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर भी दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेन्द्रकुमार व्यास ने बताया कि सीबीईओ सोमानी ने मध्याह्न भोजन, भौतिक संसाधन, निर्माण कार्य, कक्षा-कक्षों तथा राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन किया। उन्होंने पालनहार, आपकी लाडो, छात्रवृत्ति एवं विज्ञान क्लब सहित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीबीईओ सोमानी ने विद्यालय स्टाफ की बैठक लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित न रहें, बल्कि विद्यार्थियों में जीवन कौशल, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

बालिकाओं को रोजगारपरक एवं कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में विद्यालय में व्यावसायिक कक्षाएं प्रारंभ करने तथा ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कराने की दिशा में आगे बढ़ाना है।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा पलड़िया ने छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण के महत्व एवं स्वास्थ्य सुरक्षा में इसकी भूमिका के प्रति छात्राओं को जागरूक किया।

निरीक्षण के दौरान बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध जागरूकता को भी विशेष महत्व दिया गया। विद्यालय की छात्राओं एवं स्टाफ को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई। सभी ने बाल विवाह का विरोध करने, इसके दुष्परिणामों के प्रति समाज को जागरूक करने तथा बालिकाओं की शिक्षा एवं अधिकारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

अंत में सीबीईओ सोमानी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यालय के प्रतिभा कुमारी राव, संजु खटीक, अमित कुमार छीपा, निधी पारीक, अनिता कुमारी, राकेश कुमार, रविका, गरिमा पाठक सहित छात्र-छात्राएँ मौजूद रही।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story