चित्तौड़गढ़। शहर के पॉश इलाके प्रतापनगर में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार हादसे का शिकार हो गई। नशे की हालत में कार चला रहे युवक ने सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद उसकी कार नियंत्रण से बाहर होकर पास स्थित दीवार से जा टकराई। हादसे में कार के एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई और वह सुरक्षित बाहर निकल आया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक प्रतापनगर से पंचवटी मार्ग की ओर काफी तेज गति से जा रहा था। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार घसीटते हुए आगे बढ़ी और दीवार से जा भिड़ी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने कार चालक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अत्यधिक नशे की हालत में था।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एएसआई मंजीत सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद पुलिस युवक को सदर थाने ले आई, जहां आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने से हुई इस दुर्घटना के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story