घटना का विवरण और ज्ञापन

सोने-चाँदी के भावों में अत्यधिक तेजी के कारण गिरवी व बेचने की रकम वापस करने के नाम पर व्यापारियों को डराने, धमकाने व प्रताड़ित करने की घटना को लेकर चित्तौड़गढ़ सर्राफा एसोसिएशन, स्वर्णकार सर्राफा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में समस्त सर्राफा व्यापारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर पीड़ा बताई।

व्यापारियों की मुख्य मांगें

  • इस तरह की घटनाओं को देखते हुए व्यापारी हित में सुरक्षात्मक कदम उठाने की मांग की गई।
  • पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करा कर व्यापारियों को राहत दिये जाने की मांग की।

प्रताड़ना के गंभीर आरोप

एसोसिएशन द्वारा दिये गये ज्ञापन में बताया कि जो माहौल पैदा हो रहा है वह सर्राफा व्यापारियों के दुःख व मानसिक पीड़ा का कारण बनता जा रहा है। व्यापारियों ने प्रताड़ना के निम्नलिखित तरीके बताए:

  • "वर्षों पहले रकम गिरवी रखने का हवाला दिया जा रहा है, जिसकी न कोई लिखापढ़ी है और न ही कोई तथ्य।"
  • गिरवी की रकम जबरन वापस करने के लिये व्यापारी को डराना, धमकी देना, मारपीट करना।
  • व्यापारी को झूठे केस में फसाने की धमकी देना, दुकान में तोड़फोड़ करना व व्यापारी को ब्लेकमेल करना।
  • महिलाओं को आगे कर व्यापारियों पर जबरन आभूषण छोडने के लिए दबाव भी बना रहे हैं।
  • व्यापारियों के अनुसार इनमें कुछ तो ऐसे लोग भी है जिन्होंने आभूषण गिरवी भी नहीं रखे, इसके बावजूद डरा धमका कर दबाव बना रहे हैं।

भय का माहौल और उपस्थिति

इससे व्यापारियों में भय का माहौल है। सभी ने एक मत से व्यापारी हित में कदम उठाने की मांग की। इस दौरान निम्नलिखित गणमान्य मौजूद रहे:

  • महामंत्री किशन पिछोलिया, धर्मेन्द्र भड़कत्या, शिव काबरा।
  • ललित बोहरा, सुरेश डांगी, हंसराज अब्बानी, अखिल अब्बानी।
  • नारायणलाल सोनी, पुष्कर सोनी, किशन सोनी, विनोद, पुष्कर आदि।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story