चित्तौड़गढ़: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले बहुमत के बाद चित्तौड़गढ़ में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर आतिशबाजी कर खुशी जताई।

चित्तौड़गढ़ में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद विधायक कार्यालय पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या (मध्य) कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई देते हुए।
चित्तौड़गढ़। पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हुए बहुमत और ऐतिहासिक बढ़त ने चित्तौड़गढ़ के कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। भाजपा नगर मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर इस भव्य जीत का उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चुनावी नतीजों में भाजपा की प्रचंड जीत की सूचना मिलते ही पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट चौराहे पर एकत्रित होना शुरू हो गए, जहां देखते ही देखते पूरा माहौल उत्सव में तब्दील हो गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर आसमान को सतरंगी रोशनी से सराबोर कर दिया।
इस विजय उत्सव में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रनिधि और युवा कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और संगठन की मजबूत कार्यशैली का प्रत्यक्ष परिणाम है। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने इस विजय को राष्ट्र की जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विकास विजन ने आज भारत को प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति पथ पर अग्रसर किया है। इन प्रदेशों की जनता ने मोदी सरकार के विजन पर अपनी मुहर लगाई है।
इससे पूर्व, विधायक कार्यालय पर भी सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एलईडी स्क्रीन पर मतगणना के रुझानों को बारीकी से देखते रहे। जैसे ही पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पूर्ण बहुमत की स्थिति स्पष्ट हुई, समूचा कार्यालय परिसर 'जय श्रीराम' और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा। विधायक आक्या के नेतृत्व में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बंगाली रसगुल्ला खिलाकर मुंह मीठा कराया और जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने संकल्प दोहराया कि भाजपा आने वाले समय में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों को गति देती रहेगी और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
इस दोहरे विजय जश्न के दौरान मिठ्ठु लाल जाट, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, श्रवण सिंह राव, सागर सोनी, सुधीर जैन, गोवर्धन जाट, डॉ. आई एम सेठिया, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, मनोज पारीक, नंद किशोर लौहार, अनिल इनाणी, शैलेन्द्र झंवर, रामगोपाल ओझा, प्रिंस शर्मा, छोटु सिंह शेखावत, घनश्याम लोट, राजकुमार सुखवाल, आशिष सिकलीगर, भूपेन्द्र सिंह, भरत जागेटिया, आशिष शर्मा, दिनेश शर्मा, पीयूष काबरा, संजय सुहालका, गोपाल नीलमणि, सुधा जागेटिया, राजन माली, रेणु मिश्रा, प्रेमलता गोस्वामी, राजकुमारी सिंहला, अर्जुन बैरवा, प्रमोद राजपुरोहित, रतन जाट, अविनाश शर्मा, देवकिशन जाट, हरीश गुरनानी, शेखर शर्मा, कांतिलाल सोनया, लाल सिंह डुडी, देवराज रजक, अर्जुन गिल, सुनील रजक, दिलिप सेन, जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, नवीन पटवारी, रवि विराणी, गिरीश दिक्षीत, सोहनलाल आंजना, रामप्रसाद बगेरवाल, पिंटु मीणा, विनीत तिवारी, कालु सेन, गोपाल जाजु, कुलदीप शर्मा, महेन्द्र सिंह, रवि बैरागी और हर्षद दशोरा सहित सैकड़ों की संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट चौराहे पर आयोजित यह कार्यक्रम जिले में भाजपा की संगठनात्मक एकजुटता और आगामी राजनीतिक भविष्य के प्रति उनके आत्मविश्वास को रेखांकित कर गया।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
