चित्तौड़गढ़। ओछड़ी स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रेल को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के प्रदेश सह संयोजक प्रमोद सामर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने की।

स्थापना दिवस का स्वरूप और वरिष्ठों का सम्मान

बैठक को संबोधित करते हुए सामर ने कहा कि "स्थापना दिवस को ऐतिहासिक और भव्य रूप में मनाया जाएगा।" इस अवसर पर 70 वर्ष पूर्ण कर चुके एवं मंडल स्तर पर दायित्व निभा चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ध्वजारोहण, आतिशबाजी एवं विविध कार्यक्रमों के माध्यम से स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाएं। सामर ने चित्तौड़गढ़ के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय ने रूपाखेड़ी में तीन दिन प्रवास कर प्रशिक्षण दिया था। जनसंघ काल में जब लोकसभा की तीन सीटें आई थीं, उनमें चित्तौड़गढ़ भी शामिल था, जो इस क्षेत्र के पार्टी से पुराने और मजबूत संबंध को दर्शाता है। ऐसे में स्थापना दिवस को पारंपरिक एवं भव्य रूप से मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रमों की रूपरेखा और सहभागिता

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सी.पी. नामधराणी ने किया। उन्होंने स्थापना दिवस के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुये कहा कि जिला भाजपा कार्यालय पर प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं प्रदेश से आए वक्ता भाजपा के इतिहास, विकास और विचारधारा पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सांसद, विधायक, चेयरमैन, पार्षद, सरपंच, जिला पदाधिकारी, मंडल एवं मोर्चों के पदाधिकारी सक्रिय सदस्य आदि उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, कैलाश मंत्री, श्रवण सिंह राव, अशोक रायका, अनिल ईनाणी, प्रिंस शर्मा, मनोज पारीक, संजु लढ्ढा, दीपक शर्मा, नंद किशोर लौहार, आशीष शर्मा, घनश्याम लोठ, संजय सुहालका, रतन जाट, लविश मुंदड़ा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बूथ स्तर तक सेवा कार्य और स्वच्छता अभियान

जिला स्तर के कार्यक्रम के पश्चात बूथ स्तर तक स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर श्रमदान, स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण जैसे सेवा कार्य करेंगे। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या 5 अप्रेल सांय 5.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर दीपदान एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story