भाजपा जिला मासिक बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर जोर, कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए मिला नया रोडमैप
चित्तौड़गढ़ में भाजपा की जिला मासिक बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

चित्तौड़गढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जिला मासिक बैठक में उपस्थित जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी की जिला मासिक बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ की मजबूती पर आधारित है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से बूथ को सशक्त बनाने, संगठन की रीति-नीति एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में अभी से पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और नियमित जनसंपर्क पर निर्भर करती है।
जिलाध्यक्ष ने सामाजिक सरोकार से जुड़े सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़ने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को आदर्श बूथ बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
बैठक का संचालन रघु शर्मा ने किया। उन्होंने पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समयबद्ध, योजनाबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रत्येक बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का शत-प्रतिशत आयोजन सुनिश्चित करने, चाय की थड़ी, नुक्कड़ एवं सार्वजनिक स्थानों पर जनसंवाद बढ़ाने, प्रत्येक माह की 5 तारीख तक मंडल एवं शक्ति केंद्र की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने, जिला पदाधिकारियों के शक्ति केंद्रों पर नियमित प्रवास तथा शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों को संगठनात्मक गतिविधियों में अधिक सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद एवं कैलाश मंत्री ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी अभियानों को पूरी ऊर्जा, समर्पण और समन्वय के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष सी.पी. नामधराणी, देवीलाल जणवा, नरेन्द्र सिंह भुर्किया, अशोक रायका, चन्द्र शेखर शर्मा, औंकार लाल धाकड़, गोवर्धन जाट, गोपाल चौबे, हरीश ईनाणी, मनोज पारीक, संजू लढ्ढा, दीपक शर्मा, मानवेन्द्र सिंह चौहान, नन्द किशोर लौहार, कुलदीप चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठनात्मक सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यकर्ताओं को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
