चित्तौड़गढ़: भाजपा के पं दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान की बैठक संपन्न
सांसद सीपी जोशी और प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षित किया।

चित्तौड़गढ़ जिला कार्यालय पर आयोजित भाजपा महाप्रशिक्षण अभियान की तैयारी बैठक के दौरान मंचासीन सांसद सीपी जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी।
चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी का पं दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान की कार्यशाला कम तैयारी बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक के प्रथम सत्र में सांसद सी पी जोशी ने प्रशिक्षण की आवश्यकता पर विचार व्यक्त करते हुये कहा कि "भारतीय जनता पार्टी देश का ऐसा राजनीतिक दल है, जो अपने कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को अत्यंत महत्व देता है। आज देशभर में मंडल स्तर से लेकर जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपने कार्य को बेहतर ढंग से करने के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। इसका उद्देश्य यह है कि हमारे कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा, संगठन की नीतियों और सरकार की योजनाओं को सही तरीके से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा सकें। एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करते हुए हमें देश की उन्नति के लिए कार्य करना है।
संगठन के पांच स्तंभ और वैचारिक यात्रा
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा ने कहा कि हर संगठन की कार्यप्रणाली होती है उसी के अनुरूप कार्य होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि "भारतीय जनता पार्टी के पांच मुख्य स्तंभ हैं कार्यकर्ता, कार्यक्रम कोष, कार्यकारिणी, और कार्यालय ये पांचों संगठन की मजबूती और व्यवस्थित कामकाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।" पूर्व केबिनेट मंत्री निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह एक दिन में नहीं बनी, बल्कि वर्षों के संघर्ष, समर्पण और विचारधारा के बल पर यहां तक पहुँची है। एक समय ऐसा भी था जब जनसंघ के कार्यकर्ताओं को लोग बैठने तक की जगह नहीं देते थे, लेकिन उसी संघर्ष और कार्यकर्ताओं की तपस्या से आज भारतीय जनता पार्टी का हर जिले में अपना कार्यालय है।
सरकार की उपलब्धियां और विकास के आयाम
कृपलानी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक शासन किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मेहनत और जन समर्थन के बल पर कई राज्यों में लगातार सरकार बनाई है। गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भाजपा की सरकारों ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। राजस्थान की राजनीतिक परंपरा रही है कि यहां हर पाँच साल में सत्ता परिवर्तन होता है, फिर भी भाजपा सरकार ने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया है। "मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं रखी है और जनप्रतिनिधि भी जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं।" जनसंघ से भाजपा की यह यात्रा केवल सत्ता प्राप्त करने के लिए नहीं बनी है, यह राष्ट्रहित, विचारधारा और सेवा के उद्देश्य से आगे बढ़ी है। भाजपा की रीति-नीति और कार्यपद्धति हमेशा राष्ट्र को सर्वाेपरि मानती है।
प्रशिक्षण का उद्देश्य और आगामी कार्ययोजना
जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने कहा कि "पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान संगठन को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।" विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने सरकार के दो वर्षाे की उपलब्धियो पर विचार व्यक्त किये। बैठक को जगदीश सुथार ने भी संबोधित किया। रघु शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण के महत्व के बारे मे जानकारी दी।
गरिमामयी उपस्थिति और स्वागत समारोह
अतिथियो द्वारा दीप प्रज्जवलित कर बैठक प्रारम्भ की गई। अभियान के जिला सह संयोजक सत्यनारायण मेनारिया, चन्द्रशेखर सोनी, रेखा तिवारी ने अतिथियो का स्वागत किया। अशोक नवलखा, जगदीश सुथार, महोब्बत सिंह राठौड़, श्रवण सिंह राव, हर्षवर्धन सिंह, कैलाश मंत्री, सुशीला जीनगर मंचासीन रहे। बैठक मे सी पी नामधराणी, अशोक रायका, नरेन्द्र सिंह, देवीलाल जणवा, गोवर्धन जाट, गोपाल चौबे, पारस वीरवाल, हरीश ईनाणी, दीपक शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, नंद किशोर लौहार, लोकेश त्रिपाठी, कुलदीप चतुर्वेदी, प्रहलाद टेलर, आशिष शर्मा, दीपक अग्रवाल, वीणा दशोरा, गोटुलाल सुथार, पन्नालाल भील, गब्बर सिंह अहीर, सिंपल वैष्णव, जीवन चौधरी, जगदीश भांड, गौरव त्यागी, अनिल सुखवाल, हीरालाल रायका, कपिल चौधरी, अशोक जाट, राजेन्द्र सिंह, जुगल किशोर, धाकड़, पूरन अहीर, नेमिचंद भाट, रतननाथ, योगी, हेमेदर सिंह, दिनेश पाराशर, नारायणलाल अहीर, भवानीराम जाट, भूपेंद्र सालवी, विदुषी बिल्लू, प्रहलाद मेघवाल, पप्पूलाल धाकड़ सहित महामंत्री, मोर्चा महामंत्री आदि उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
