कांकरवा। 16 सितंबर को भूपालसागर थाना क्षेत्र के गांव कांकरवा में पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को सट्टा खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई सीआई रणजीत सिंह के सुपरविजन में पुलिस ने की। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए नरेन्द्र पुत्र रमनलाल यादव, निवासी कांकरवा, मनोहर पुत्र बाबूलाल यादव, निवासी कांकरवा और भेरूलाल पुत्र मोहन खटीक, निवासी कांकरवा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

भूपालसागर थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

नाम: शिव पाल सिंह पंवार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 साल

बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)

  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
  • शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
  • स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।

Next Story