निम्बाहेड़ा। 50 हजार रुपए के इनामी वांछित अभियुक्त बंजरग पिता अम्बालाल मीणा निवासी टोपा की गिरफ्तारी में भीलवाड़ा के साथ चित्तौड़गढ़ पुलिस की अहम भूमिका रही। इस उत्कृष्ट कार्रवाई के लिए अजमेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रवि (IPS) ने 15 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को घोषित 50 हजार रुपए की ईनाम राशि प्रदान की।

बंजरग मीणा पुलिस थाना शाहपुरा, जिला भीलवाड़ा के आर्म्स एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अजमेर रेंज महानिरीक्षक पुलिस कार्यालय की ओर से पूर्व में 50 हजार रुपए के नगद ईनाम की घोषणा की गई थी। भरसक प्रयासों के बावजूद अभियुक्त के फरार रहने के चलते उस पर यह ईनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को 4 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में पुलिस थाना हमीरगढ़, डीएसटी एवं साइबर सेल भीलवाड़ा के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ चित्तौड़गढ़ पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार के प्रयास भी शामिल रहे।

अजमेर रेंज महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रवि (IPS) की ओर से जारी आदेश के अनुसार तत्कालीन हमीरगढ़ थानाधिकारी उपनिरीक्षक संजय गुर्जर, साइबर सेल भीलवाड़ा के हैड कांस्टेबल सत्यनारायण शर्मा, पुलिस थाना हमीरगढ़ के कांस्टेबल दिनेश, बलवीर, जयप्रकाश एवं पिंटू कुमार, डीएसटी भीलवाड़ा के हैड कांस्टेबल प्रतापराम, कांस्टेबल अमृत सिंह एवं ऋषिराज तथा चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार सहित पुलिसकर्मियों को 50 हजार रुपए की ईनाम राशि प्रदान की गई।

इस प्रकार 50 हजार रुपए की संपूर्ण ईनाम राशि पुलिस टीम के 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों में वितरित की गई। आदेश में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी में सभी पुलिसकर्मियों के प्रयासों को उत्कृष्ट कार्य मानते हुए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। लंबे समय से फरार 50 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी में भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ पुलिस की संयुक्त भूमिका के बाद रेंज स्तर पर पुलिसकर्मियों को यह सम्मान और प्रोत्साहन राशि दी गई।

Next Story