चित्तौड़गढ़ में नवरात्रि पर कन्या पूजन के साथ बेटियों का सम्मान, जरूरतमंद बहनों को मिली सिलाई मशीन
चित्तौड़गढ़ में भारत विकास परिषद की महिला सहभागिता शाखा ने नवरात्रि पर कन्या पूजन कर बेटियों का सम्मान किया। निःशुल्क सिलाई केंद्र की बच्चियों को प्रमाणपत्र दिए गए और जरूरतमंद दो बहनों को सिलाई मशीन भेंट की गई।

चित्तौड़गढ़ में नवरात्रि के अवसर पर भारत विकास परिषद की महिला सहभागिता शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिलाई केंद्र की लाभार्थियों को प्रमाणपत्र एवं सिलाई मशीन प्रदान की गई।
चित्तौड़गढ़। नवरात्रि के अवसर पर भारत विकास परिषद की महिला सहभागिता शाखा ने कन्या पूजन कर बेटियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में देवी स्वरूप कन्याओं के चरण वंदन के साथ उन्हें ओढ़नी ओढ़ाकर, तिलक लगाकर और खाद्य सामग्री देकर पूजन किया गया। इस दौरान बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित निःशुल्क सिलाई केंद्र की बच्चियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया और जरूरतमंद दो बहनों को सिलाई मशीन भेंट की गई।
महिला संरक्षिका शशि सनाढ्य ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत के तहत कौशल विकास केंद्र के माध्यम से निःशुल्क सिलाई केंद्र संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्र से जुड़ी सभी बच्चियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
शाखा प्रमुख अर्चना मोदानी ने बताया कि निःशुल्क सिलाई केंद्र पिछले आठ वर्षों से निरंतर संचालित है। इस पहल के तहत जरूरतमंद दो बहनों को एक सिलाई मशीन प्रदान की गई, ताकि भारत की बेटियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने और समाज में स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी जा सके।
कन्या पूजन कार्यक्रम में अलका जैन, अरुणा सुखवाल, लाड़ जागेटिया, विजया गौतम, प्रमिला चोपड़ा, चंदा समदानी, सीता चेचानी, सीमा खंडेलवाल, कमल जैन और ब्रजेश मोदानी ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से कन्या पूजन के साथ बेटियों के कौशल विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की पहल की गई।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
