चित्तौड़गढ़ में सांसद सी.पी. जोशी की पहल पर मंगलवार को आयोजित भव्य भजन क्लबिंग कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक चेतना का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा, अभिनेता शोभिनव सत्या और दिल्ली के साधों बैंड के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने ऐसा माहौल बनाया कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति के रंग में सराबोर होकर झूमते रहे। कार्यक्रम में सांसद जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, अर्जुनलाल जीनगर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी भजनों की धुन पर झूमते नजर आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भजन क्लबिंग का उल्लेख किए जाने के बाद इस अनूठी अवधारणा को विशेष पहचान मिली। इसी प्रेरणा से चित्तौड़गढ़ में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत शैली के साथ प्रस्तुत किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी, विशेषकर जेन जी को भक्ति संगीत और सनातन संस्कृति से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा के पूजन-अर्चन और आरती के साथ हुआ। इसके बाद भजन क्लबिंग की प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। कलाकारों की प्रस्तुतियां आगे बढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। भक्ति संगीत की मधुर धुनों और आधुनिक संगीत के संयोजन ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। हजारों श्रद्धालु एक साथ भजनों का आनंद लेते हुए तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। गूंजते जयकारों और भक्ति संगीत की धुनों से आयोजन स्थल का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

चित्तौड़गढ़ में इस स्वरूप के आयोजन को लेकर धर्मप्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। आयोजन स्थल पर उमड़ी भीड़ ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया। पारंपरिक भक्ति संगीत को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत करने की पहल ने विशेष रूप से युवाओं को आकर्षित किया। उपस्थित लोगों के लिए यह आयोजन भक्ति, संगीत और सामूहिक सहभागिता का यादगार अनुभव बना।

प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने अपनी ऊर्जावान और प्रभावशाली प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह पैदा किया। उनके भजनों पर उपस्थित लोग भक्ति भाव में झूमते दिखाई दिए। अभिनेता शोभिनव सत्या ने सीताराम सहित भक्ति प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, दिल्ली के साधों बैंड के कलाकारों ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में भक्ति और संगीत का रंग जमाया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा परिसर तालियों और जयकारों से गूंजता रहा और श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान सांसद सी.पी. जोशी, जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, विधायक अर्जुनलाल जीनगर और सभापति अनिल ईनाणी ने अभिनेता शोभिनव सत्या, प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा तथा दिल्ली के साधों बैंड के कलाकारों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। जनप्रतिनिधियों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान किया।

इस अवसर पर श्रवण सिंह राव, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, सांवरियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, अंनत समदानी, मिठ्ठुलाल जाट, कृष्णपाल सिंह चुंडावत, गोवर्धन जाट, सुधीर जैन, मनोज परीक, संजू लड्डा, नंदकिशोर लोहार, वीणा दशोरा, विदुषी बिल्लू, नरेंद्र पोखरना, रवि विरानी, सुशील शर्मा, भरत जागेटिया, शैलेन्द्र झंवर, आशीष सिकलीगर, चन्द्रशेखर सोनी, अभिमन्यु समदानी, भोलाराम प्रजापत, अविनाश शर्मा, शांतिलाल जाट, देवीलाल सालवी, लविश मुदड़ा, मंजू पितलिया, इंदिरा सुखवाल, सीमा जागेटिया, सिंपल वैष्णव, अलका चतुर्वेदी, गायत्री राव, रमा शर्मा, अंजना गोस्वामी, रमेश सुथार, पवन पटवारी, गोपाल ईनानी और पंकज बसेर सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ऐतिहासिक एवं वीरभूमि चित्तौड़गढ़ में आयोजित इस भव्य भजन क्लबिंग कार्यक्रम ने पारंपरिक भक्ति संगीत को आधुनिक प्रस्तुति शैली के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया। हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता, कलाकारों की प्रस्तुतियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आयोजन को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक भक्ति का प्रमुख केंद्र बना दिया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story