चित्तौड़गढ़: बेगूं बाईपास निर्माण को 47.34 करोड़ मंजूर, कार्यकर्ताओं ने सांसद-विधायक का किया स्वागत
बेगूं बाईपास निर्माण के लिए 47.34 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों ने खुशी जताई।

बेगूं बाईपास के लिए 47.34 करोड़ की स्वीकृति पर सांसद सीपी जोशी व कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा की।
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी एवं बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ रविवार सुबह करीब 11 बजे बेगूं पहुंचे। बेगूं बाईपास निर्माण के लिए 47.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद पुराना बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों जनप्रतिनिधियों का स्वागत कर आभार जताया।
इसके बाद सांसद सीपी जोशी और विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों, आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर दीपावली की राम-राम की और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बाजार में लोगों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष गरिमा शर्मा, नगरपालिका चुनाव संयोजक सतीश खेमका, पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, पूजा सोनी, नगरपालिका उपाध्यक्ष शैलेंद्र आचलिया, तेजमल बोहरा, पार्षद बद्री जाट, शोभालाल धाकड़, राकेश गुरुजी, निर्मल माली, उर्मिला चुंडावत, रेखा मैहर, नरेश सुथार, पप्पू गुर्जर और उत्तम सिंह चुंडावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।
बेगूं बाईपास निर्माण के लिए 47.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति के बाद सांसद एवं विधायक के शहर पहुंचने पर हुए स्वागत और दीपावली की शुभकामनाओं के इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने व्यापारियों, नागरिकों और कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात की।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh
नाम: दीपांशु शर्मा
वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक
अनुभव: 8 वर्ष (कुल)
कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता
- राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
- जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
- त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
- प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
- पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
कला स्नातक (B.A.)
