बस्सी। प्रातकाल संवाददाता। पुलिस थाना बस्सी में दो नाबालिग बच्चों के पलायन करने/गुम हो जाने के संबंध में प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों नाबालिग बालकों को तलाश कर डिटेन कर लिया।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस थाना बस्सी पर दो नाबालिग बच्चों के पलायन करने/गुम हो जाने के संबंध में प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी बस्सी प्रेमसिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गुमशुदा/अपहृत दोनों नाबालिग बालकों की तलाश कर उन्हें डिटेन किया। इसके बाद नाबालिग बालकों को पुलिस थाना बस्सी के बाल कल्याण अधिकारी द्वारा बाल कल्याण समिति चित्तौड़गढ़ के समक्ष पेश किया गया।

बाल कल्याण समिति चित्तौड़गढ़ के समक्ष पेश किए जाने के बाद दोनों नाबालिग बालकों को बाल सम्प्रेषण गृह में जमा कराया गया। मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों नाबालिग बालकों की तलाश कर उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम में थानाधिकारी प्रेमसिंह, कानि. मटुल, नन्दकिशोर और हरप्रीत सिंह शामिल रहे।

Next Story