चित्तौड़गढ़। राशमी तहसील के लसाड़िया खुर्द गांव की आबादी में बैरवा समाज के आराध्य देव बाबा रामदेव के वर्षों पुराने कब्जे शुदा स्थान की भूमि के कब्जे को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा डरा धमका कर हथियाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने तथा यथास्थिति बनाये रखते हुए समाज के कब्जे में ही भूमि रखे जाने की मांग को लेकर एससी, एसटी महासभा के तत्वावधान में समस्त अजा, जजा संगठनों, समाजजनों ने जिला कलेक्टर व एडीएम को ज्ञापन सौंपा।


मंदिर का इतिहास और जारी पट्टे

रामेश्वर बैरवा ने बताया कि लसाड़िया खुर्द गांव में बैरवा समाज की आबादी बड़ी संख्या में निवासरत है और सभी गरीब तबके के है। यहाँ बाबाराम देव जी का स्थान है जो समाज के आराध्य देव है। इनकी पूजा अर्चना भी समाज के लोग ही करते आये हैं।

  • वर्षों पुराने इस स्थान एवं भूमि का ग्राम पंचायत जाड़ाना द्वारा बिना आपत्ति में पत्रावली संख्या 60 दिनांक 10-11-2008 को रामदेवजी का मंदिर सार्वजनिक के नाम 70 गुणा 100 फीट का पट्टा ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव द्वारा जारी किया गया।
  • उसके पश्चात् बाबा रामदेव मंदिर परिसर में और आबादी भूमि में से कब्जे में होने के कारण ग्राम पंचायत जाडाना द्वारा 3 पट्टे जारी हुए जिनका कुल क्षेत्रफल 9700 वर्गफीट है।

भौगोलिक स्थिति और विवाद का कारण

इस मंदिर परिसर के पीछे तालाब की जमीन और आगे दक्षिण में राशमी-रूद मेन रोड़, पश्चिम दिशा में आंगनवाड़ी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र व पूर्व की दिशा में आबादी भूमि में बैरवा समाज के मकान स्थित है। यह रामदेव जी का मंदिर बैरवा समाज के मोहल्ले में ही स्थित है।

"अब यहाँ पर कुछ राजनैतिक प्रभाव रखने वाले लोग राजनैतिक धौंस दिखा कर जमीन हड़पने का काम कर रहे हैं। ये लोग डरा, धमका कर अतिक्रमण के नाम पर नोटिस देकर बार बार प्रताड़ित और परेशान कर रहे है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही का आदेश दिये जाने की मांग की गई।"


भेदभाव का आरोप और प्रशासन का आश्वासन

इसके विपरीत उच्चवर्ग के लोगों के पास सरकारी चारागाह, आबादी, बिलानाम जमीनों सहित कई बड़ी बड़ी जमीनों पर अवैध कब्जे, लेकिन उनको कोई नहीं हटाता है। ज्ञापन पर जिला कलेक्टर द्वारा शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।


उपस्थित समाजजन और ग्रामीण

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित शामिल थे:

सुनील रजक, चमनलाल मीणा, बाबूलाल बैरवा, चम्पालाल, कालूलाल, मदनलाल, प्रभुलाल, मदन, बोथूलाल, देवीलाल, बालूलाल, जमनालाल, देवीलाल, भगवानलाल, गोपीलाल, रामेश्वर, नारायण, जीतमल, चम्पालाल, नानूराम, खेमराज, शंकर, रतनलाल, लक्ष्मणलाल, दुर्गेश, नन्दलाल, रतनलाल, नारायणलाल, रतनलाल, माधूलाल, उदयलाल।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story