चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादड़ी कस्बे में एक पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास की शर्मनाक घटना सामने आई है। पीड़ित बालिका का परिवार अन्य राज्य से यहां मजदूरी करने आया हुआ है। घटना उस समय हुई जब बालिका कस्बे के पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान के पीछे की तरफ अकेले खेल रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ गलत हरकतें की और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान बालिका गंभीर रूप से चोटिल हो गई और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण वह लहुलुहान हो गई। बालिका की हालत देख आरोपी युवक तुरंत मौके से फरार हो गया।

परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। बालिका को तत्काल स्थानीय बड़ी सादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उदयपुर में बालिका का उपचार जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी सादड़ी पुलिस उपाधीक्षक हरिश्चन्द्र सिंह चूंडावत और थानाधिकारी भगवान लाल मेघवाल ने घटनास्थल का जायजा लिया। बालिका के बड़े पापा की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस द्वारा क्षेत्र के सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डिप्टी हरिश्चन्द्र सिंह चूंडावत ने मंगलवार को मौका मुआयना किया और भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे नगर में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, ग्रामीणों, कांग्रेस और भाजपा के प्रतिनिधियों सहित पंचमुखी बालाजी संस्थान ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आक्रोशित लोगों ने उपखण्ड अधिकारी और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

Praveen Mehta, Dungla

Praveen Mehta, Dungla

नाम: प्रवीण मेहता

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)

कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति

परिचय

प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
  • दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
  • प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।

Next Story