चित्तौड़गढ़: पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर कांग्रेस ने अर्पित की पुष्पांजलि
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ने ऋतुराज वाटिका में समारोह आयोजित कर स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम के योगदान को किया याद।

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम एवं प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा प्रखर स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की जयंती गौरवपूर्ण ढंग से मनाई गई। स्थानीय ऋतुराज वाटिका में आयोजित इस समारोह में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य में बाबूजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश घारू ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रणजीत लोठ, वरिष्ठ नेता प्रेमप्रकाश मूंदड़ा, रमेश नाथ योगी और राजेश सोनी उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने बाबू जगजीवन राम के संघर्षमयी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और दलितों के उत्थान के लिए जीवनपर्यंत लड़ने वाले योद्धा थे। उन्होंने कहा कि देश के नवनिर्माण में उनके योगदान को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। इस श्रद्धांजलि सभा में दौलतराम पिंगोलिया, राजेश कंडारा, बीएल गारू, जगदीश टांक, सुरेश धोबी, कैलाश धोबी, अजय मल्होत्रा, अर्जुन डांगी, नरेश बेनीवाल, सुरेश कोदली, अब्दुल सत्तार, कमल पिंगोलिया, कमलेश पारीक, चेतन जटिया, कन्हैयालाल मेघवाल, विष्णु मेघवाल, रामचन्द्र रेगर, मनीष चावला, नवरतन जीनगर और विशाल देशबंधु सहित अनेक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह आयोजन राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को नमन करने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
