चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बुधवार को विधानसभा में भजन लाल सरकार की उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश बजट की प्रशंसा करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। विधायक आक्या ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि बजट में चित्तौड़गढ़ विधानसभा के विकास पर ध्यान दिया गया है।


नदी और सेतु निर्माण हेतु स्वीकृतियां

  • धनेतकलां पुलिस लाईन के पास बेड़च नदी पर पुलिया निर्माण के लिये 25 करोड़ की स्वीकृती।
  • पन्नाधाय सेतु से महाराणा प्रताप सेतु के मध्य गंभीरी रिवर फ्रंट हेतु 20 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई है।
  • बेड़च नदी पर भोईखेड़ा से बीसीडब्लु चंदेरिया तक कॉजवे हेतु 5 करोड़ की स्वीकृति।

सड़क तंत्र का विस्तार

  • गाडरीखेड़ा से सिंहपुर वाया कंथारिया-नेतावल महाराज-बैजनाथियां-छापरी तक 19 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 40 करोड़।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 से विजयपुर वाया अभयपुर-पालेर-गोरसिया तक 25 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 40 करोड़।

पर्यटन, खेल एवं अन्य विकास कार्य

कुम्भा बॉयलाजिकल पार्क विकास हेतु 31 करोड़, इंदिरा गांधी स्टेडियम पर 10 करोड़ की लागत से सिंथेटिक ऐथेलेटिक ट्रेक की स्थापना व हैरिटेज वॉकवे का निर्माण हेतु करीब 5 करोड़ की स्वीकृति सहित अनेक सोगाते दी गई है।


सिंचाई परियोजना एवं आभार

गंभीरी मध्यम सिंचाई परियोजना की बायीं मुख्य नहर की चेन संख्या 600 से टेल तक माईनरों का पुनुरूद्धार कार्य हेतु 25 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

"विधायक आक्या ने बजट में विधानसभा चित्तौड़गढ़ को मिली ऐतिहासिक सौगात के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं सांसद सी.पी जोशी का आभार व्यक्त किया है।"

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story