चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक राकेश व्यास की माता राजकुमारी पत्नी चंद्रकिशोर व्यास निवासी खेरोट हाल मुकाम चित्तौड़गढ़ का आकस्मिक निधन हो गया, जिससे पुलिस विभाग सहित क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

धर्मपरायण एवं सरल स्वभाव की राजकुमारी व्यास अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं, जिसमें उनके दो पुत्र मधुसूदन व्यास एवं राकेश व्यास, एक पुत्री अर्चना, तथा पौत्र आयुष, हिमांशु, लक्ष्य एवं पौत्री प्रथा शामिल हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों और परिचितों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

शुक्रवार को दिवंगत राजकुमारी व्यास की अंतिम यात्रा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आवास से डाइट रोड मोक्षधाम के लिए रवाना हुई, जहां विधि-विधान से उनकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान पुलिस स्टाफ सहित कई गणमान्यजन और नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

आज उठावना कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आवास पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें परिजन, मित्र और शुभचिंतक दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह घटना न केवल व्यास परिवार बल्कि पुलिस महकमे के लिए भी गहरा आघात है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story