चित्तौड़गढ़: आशा सहयोगिनियों का कार्य बहिष्कार, CMHO कार्यालय पर प्रदर्शन
लंबित पीसीटीएस भुगतान और निश्चित मानदेय तिथि की मांग को लेकर जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मांग पत्र सौंपकर काम रोका।

चित्तौड़गढ़ में पीसीटीएस भुगतान की विसंगतियों के विरोध में प्रदर्शन करतीं आशा सहयोगिनियाँ और पदाधिकारी।
चित्तौड़गढ़ जिले की आशाओं ने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए अपना मांग पत्र सौंप कर आज से कार्य का बहिष्कार करने की घोषणा की है। जिले भर से एकत्रित हुई आशा सहयोगिनियों ने अपनी लंबित समस्याओं और भुगतान प्रणाली में विसंगतियों को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया।
भुगतान प्रणाली और मानदेय पर गहराता आक्रोश
चंदा सुखवाल ने बताया कि "पिछले 5 माह से आशाओं के पीसीटीएस का भुगतान किश्तों में किया जा रहा है जो कि अन्यायपूर्ण है।" उन्होंने प्रशासन को अवगत कराया कि कार्य का भुगतान किश्तों में करने से यह नहीं पता होता है कि कौन-कौन से कार्य का भुगतान आया है एवं कौन से कार्य का पैसा बकाया है। इस अनिश्चितता के कारण आशा सहयोगिनियों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रमुख मांगें और आंदोलन की रणनीति
आशाओं ने स्पष्ट मांग की है कि "पीसीटीएस का भुगतान एक किश्त में किया जावे साथ ही मानदेय की तारीख निश्चित कर उसी तारीख को दिया जावे।" प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि मांगे नहीं मानने तक कार्य बहिष्कार की घोषणा की गई है। आंदोलन के दौरान रतनलाल शर्मा, हनीफ मोहम्मद मंसूरी, राधा जोशी, संतोष चारण, कैलाश देवी सुथार, सीमा टेलर, रीना व्यास, रीना श्रीमाली, मधु वैष्णव, दुर्गा पारीक, कुसुमलता, सीमा गर्ग, तब्बसुम, गुलबार, इन्द्रा सेन, पारस गाडरी, मंजु जैन, मंजु जाट, सुमन जैन, पुष्पा गुर्जर, अन्नपूर्णा जोशी, रानू शर्मा, सीमा सेन सहित कई आशा पदाधिकारी मौजूद रही।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
