चित्तौड़गढ़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर संगठित रूप से आवाज उठाते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं महिला बाल विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपा। आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में प्रस्तुत इस ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने त्वरित निराकरण की मांग की।

यूनियन जिलाध्यक्ष ममता जोशी ने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा बजट सत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 10 प्रतिशत वृद्धि किये जाने पर यूनियन ने आभार व्यक्त किया, किन्तु इसके अतिरिक्त कई ऐसी समस्याएँ हैं जिनका समाधान नहीं होने से कार्यकर्ताओं को निरंतर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से इन शेष समस्याओं को विस्तार से प्रस्तुत किया गया।

ज्ञापन में प्रमुख मांगों के तहत ग्रेच्युटी की राशि एकमुश्त प्रदान करने, सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित करने के साथ प्रति माह 10 हजार रुपये पेंशन देने तथा बीमा राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। साथ ही ऑनलाइन कार्य की अधिकता को देखते हुए उच्च गुणवत्ता का टैबलेट अथवा 5जी मोबाइल उपलब्ध करवाने, चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप मानदेय संबंधी आदेश जारी करने तथा समस्त कर्मचारियों को स्थायी करने की बात कही गई।

इसके अतिरिक्त योग्यता एवं अनुभव के आधार पर पदोन्नति देने, जाजम बैठक का बकाया भुगतान शीघ्र दिलवाने तथा साथिनों को बीमा संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराकर बीमा का लाभ सही तरीके से दिलाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। इस दौरान सागरमल टांक, जोगेन्द्र सिंह होड़ा, सत्यनारायण माली, प्रेमबाबु शर्मा, प्रेमशंकर पाराशर, फिरदोस खान, बृजबाला तिवारी, सुशील मेघवाल, शीला पुरोहित, लीला शर्मा, तारा बाहेती, इन्दुबाला, रेखा, लज्जा श्रीमाली, पुष्पा बैरागी सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की इन मांगों ने न केवल उनकी कार्यस्थितियों की चुनौतियों को उजागर किया है, बल्कि शासन स्तर पर त्वरित निर्णय की आवश्यकता को भी रेखांकित किया है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story