केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री की चित्तौड़गढ़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, कलक्टर ने दिए सख्त निर्देश
चित्तौड़गढ़ में 16 अगस्त को अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रस्तावित यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, अधिकारियों को निर्देश दिए।

तस्वीर में चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर डॉ. मंजू अधिकारियों के साथ बैठक की समीक्षा करते हुए नजर आ रही हैं।
चित्तौड़गढ़। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जिले में 16 अगस्त को प्रस्तावित यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर यात्रा की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि प्रस्तावित यात्रा को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सौंपे गए दायित्वों को निर्धारित समय में पूरा करें। बैठक में कार्यक्रम स्थल, आवागमन, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, स्वच्छता, बैठक सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा की गई।
उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहे। संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़ी व्यवस्थाओं का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण हों।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री की प्रस्तावित यात्रा जिले के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। ऐसे में सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि आयोजन के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाएं प्रभावी और सुचारू रहें।
बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारियों एवं कार्य योजना की जानकारी जिला कलक्टर को दी। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और समन्वित तरीके से पूरा करने पर जोर दिया है।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
