श्री अंबेश सेवा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष राकेश बडाला के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से शिष्टाचार भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने विधायक के समक्ष समाज हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाते हुए भूखंड की लंबे समय से लंबित पड़ी फाइल के शीघ्र निस्तारण की पुरजोर मांग रखी।

समिति के सचिव पारसमल लोढ़ा एवं कोषाध्यक्ष संपत डांगी की उपस्थिति में समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने विधायक को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य छितर मल रांका, अभय सिंह संचेती, लक्ष्मी लाल चंडालिया, हस्तीमल चोरड़िया, सुरेश डांगी, अर्जुन लाल जैन, प्रदीप बोहरा, अर्जुन लोढ़ा, अंकित सांखला, गणपत डागलिया, सांवरमल चपलोत, ज्ञानचंद चपलोत, मुकेश सेठिया, लादू लाल लोढा, सुनील झामण सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समाज के विकास और भूखंड आवंटन की प्रक्रिया में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए आश्वस्त किया कि भूखंड की लंबित फाइल का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। विधायक के इस सकारात्मक आश्वासन के बाद समाज के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। यह मुलाकात न केवल समाज की एकजुटता को प्रदर्शित करती है, बल्कि विकास कार्यों की गति तेज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story