चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला पुलिस थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़े एक युवक पर चाकू और लकड़ी के डंडों से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित की दादी गीता देवी (पत्नी गोवर्धन लाल गर्ग) ने आकोला पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार वारदात 29 अगस्त 2026 की शाम लगभग 7:30 बजे की है, जब पीड़िता का 23 वर्षीय पोता सावन कुमार (पुत्र दिनेश कुमार गर्ग, निवासी गर्ग घाटी नीम चौक, आकोला) अपने पुराने मकान के बाहर खड़ा था। उसी दौरान हिमांशु (पुत्र गणपत लाल यादव, निवासी जवाहर नगर आकोला) अपनी मोटरसाइकिल (नंबर RJ09 GS 2985) पर दो अन्य लड़कों के साथ वहां पहुंचा और मकान के आसपास चक्कर लगाने लगा। सावन कुमार द्वारा वहां चक्कर लगाने की वजह पूछने पर आरोपी हिमांशु गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर हिमांशु और उसके साथियों ने सावन के सिर, हाथ, पेट और कमर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

चीख-पुकार सुनकर रतन (पुत्र रोशन लाल गर्ग) और निलेश (पुत्र मनोहर लाल गर्ग) बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचे और सावन को बचाया। वारदात के बाद तीनों आरोपी अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। आचार संहिता के साये में हुई इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने दी गई शिकायत के आधार पर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Nandlal Teli, Chittorgarh

Nandlal Teli, Chittorgarh

प्रातःकाल संवाददाता

परिचय:
नन्दलाल तेली 'प्रातःकाल' न्यूज़ पोर्टल में एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों का लंबा और गहन अनुभव रखने वाले नन्दलाल जी जमीन से जुड़ी समस्याओं और ग्रामीण भारत की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

कवरेज और विशेषज्ञता:

वे मुख्य रूप से चित्तौड़गढ़ जिले के भोपालसागर क्षेत्र की आकोला तहसील से ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य ध्यान 'शिक्षा' और 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर रहता है, जिन पर वे नियमित रूप से ज्ञानवर्धक और सटीक रिपोर्ट साझा करते हैं। इसके साथ ही, वे गाँव की हर छोटी-बड़ी जन-समस्या को प्रशासन तक पहुँचाने और स्थानीय खबरों को निष्पक्षता से पाठकों के सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Next Story