राम धुन के साथ संगेसरा गौशाला में हुआ 151 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
चित्तौड़गढ़ के आकोला क्षेत्र स्थित संगेसरा में श्री राधे कृष्णा निर्माणधीन गौशाला में राम धुन के साथ 151 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और गौ सेवा का संकल्प लिया गया।

तस्वीर में चित्तौड़गढ़ के आकोला क्षेत्र स्थित संगेसरा गौशाला परिसर में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के दौरान हाथों में पौधे लेकर खड़े ग्रामीण, स्कूली बच्चे और महिलाएं।
चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला क्षेत्र स्थित संगेसरा में श्री राधे कृष्णा निर्माणधीन गौशाला परिसर में सोमवार को राम धुन के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं गौ सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गौशाला परिसर में 151 पौधों का रोपण कर हरित वातावरण विकसित करने की दिशा में पहल की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत गौशाला कार्यकारी सदस्य युवा ब्रिगेड के पंकज खटीक और कन्हैया लाल सेन ने पौधा लगाकर की। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ गौशाला परिसर को प्राकृतिक रूप से समृद्ध बनाने का संदेश भी दिया गया।
गौशाला कार्यकारी सदस्य युवा ब्रिगेड के पंकज खटीक ने बताया कि गौशाला में प्राकृतिक छाया और शुद्ध वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे परिसर को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के बालक-बालिकाओं के साथ प्रधानाचार्या, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आयुर्वैदिक चिकित्सा प्रभारी तथा ग्रामीण जगदीश अग्रवाल, भेरू लाल जाट, सोहन पुरी गोस्वामी, किशन जैन, गोपाल तेली, भगवान लाल जाट, पुखराज गर्ग, ललित गोस्वामी, दीपक खटीक, सुरैश गोस्वामी, गोपाल भील, शंकर नायक, पुष्कर जाट, प्रेम शंकर मेनारिया, हरीश गर्ग, पारस मेघवाल सहित ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और गौ सेवा के संकल्प को सामूहिक रूप से आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
