चित्तौड़गढ़ जिले में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा की जिला साधारण सभा की बैठक आज शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चित्तौड़गढ़ के सभागार में आयोजित होगी। बैठक को लेकर जिले के विभिन्न खंडों के दायित्ववान कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।

जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि साधारण सभा की बैठक तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में जयपुर से निधि छींपा के निर्देशन में जिला कार्यकारिणी के निर्वाचन संपन्न कराए जाएंगे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम से पूर्व समस्त कार्यकर्ताओं का पंजीयन सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।

बोहेड़ा निवासी एवं जिला मंत्री कैलाश चंद्र मालू द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिले के 11 खंडों के साथ प्रदेश, संभाग एवं खंड स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ जिला कार्यकारिणी के निर्वाचन भी प्रमुख रूप से संपन्न कराए जाएंगे।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story