चित्तौड़गढ़। कृषि ग्राहय अनुसंधान केंद्र एवं आईपीएम प्रयोगशाला के नवनिर्मित स्वरूप का लोकार्पण सोमवार को सांसद सी.पी. जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन के माध्यम से चित्तौड़गढ़ स्थित कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने तथा कृषि को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि कृषि अनुसंधान केंद्रों एवं प्रयोगशालाओं के सुदृढ़ीकरण से किसानों को उन्नत तकनीक, गुणवत्तापूर्ण जैविक उत्पाद और सटीक वैज्ञानिक सलाह सुलभ होगी, जिससे कृषि उत्पादन की मात्रा और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय सुधार आएगा। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान की डबल इंजन सरकार को किसानों के कल्याण के लिए समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि सरकार नवाचार और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सक्रियता से कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान आईपीएम के उपनिदेशक ओ.पी. शर्मा ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली और नवीनीकरण कार्यों का विस्तृत विवरण दिया। वहीं, उपनिदेशक डॉ. राकेश व्यास ने अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया। लोकार्पण के पश्चात सांसद सी.पी. जोशी एवं विधायक आक्या ने आईपीएम प्रयोगशाला का अवलोकन किया और वहां तैयार किए जा रहे जैविक उत्पाद ट्राइकोडर्मा एवं मेटाराइजियम की उत्पादन प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने एटीसी फार्म पहुंचकर विभिन्न कृषि अनुसंधान परीक्षणों एवं जारी शोध गतिविधियों का जायजा लिया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक जोगिंदर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक संयुक्त निदेशक डॉ. एस.एल. जाट, उपनिदेशक सीताफल केंद्र रमेश आमेटा सहित कृषि विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, सुरेश झंवर, सुशील शर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, गोवर्धन जाट, मनोज पारीक, शैलेंद्र झंवर, आशीष शर्मा, संजू लड्डा, ओमप्रकाश शर्मा, राजन माली, राजकुमार तोलंबिया समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इन आधुनिक सुविधाओं के लोकार्पण से क्षेत्र के किसानों को वैज्ञानिक खेती की दिशा में नई गति मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story