जिले के नव नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा ने शनिवार को आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण के अवसर पर जिला पुलिस मुख्यालय में सादगीपूर्ण एवं गरिमामय स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर गजेंद्र सिंह जोधा का मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और अधीनस्थ स्टाफ ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यभार संभालने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा ने पुलिस अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक की। बैठक में उन्होंने जिले की भौगोलिक स्थिति और कानून-व्यवस्था से जुड़ी प्रारंभिक जानकारी ली।

राजस्थान पुलिस सेवा के अनुभवी अधिकारी गजेंद्र सिंह जोधा इससे पहले भी जिला मुख्यालय पर उपाधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अनुसंधान कार्यों में उनके लंबे अनुभव का लाभ अब चित्तौड़गढ़ जिले की पुलिस व्यवस्था को मिलेगा।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ब्रजेश सिंह, कोतवाल रजनीश और सदर थाना प्रभारी प्रेम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। नव नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालने के साथ ही जिले की पुलिस व्यवस्था में नई जिम्मेदारी का आगाज हुआ है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story