भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान तेज, चित्तौड़गढ़ में एसीबी ने नागरिकों संग की संवाद बैठक
चित्तौड़गढ़ में भ्रष्टाचार के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान के तहत एसीबी ने गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं और जागरूकता पोस्टरों का वितरण किया।

तस्वीर में चित्तौड़गढ़ के पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारी और उपस्थित नागरिक हाथों में जागरूकता पोस्टर प्रदर्शित करते हुए नजर आ रहे हैं।
राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेन्स की नीति को प्रभावी रूप से लागू करने की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 12 से 18 जुलाई तक आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ में जन जागरूकता बैठक आयोजित की गई।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी यूनिट चित्तौड़गढ़ के अति पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के नेतृत्व में एसीबी स्टाफ की उपस्थिति में पंचायत समिति सभागार में गणमान्य नागरिकों के साथ जन जागरूकता बैठक आयोजित हुई।
बैठक के दौरान उपस्थित नागरिकों की भ्रष्टाचार से संबंधित समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान मौके पर ही नागरिकों की भ्रांतियों एवं गलतफहमियों का निराकरण भी किया गया।
बैठक में मौजूद नागरिकों को ब्यूरो मुख्यालय द्वारा जारी किए गए पोस्टरों के साथ-साथ एसीबी चित्तौड़गढ़ द्वारा छपवाए गए पोस्टरों का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में इनका व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विशेष जागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन की सहभागिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनचेतना को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
