आरनी में जवारा विसर्जन के दौरान उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, देवी-देवताओं की देवरेलियां पहुंचीं सरवर तालाब
नवरात्रि के अवसर पर चित्तौड़गढ़ के आरनी में धार्मिक उत्साह के साथ जवारा विसर्जन का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों ने परंपराओं का पालन किया।

चित्तौड़गढ़ के आरनी गांव में नवरात्रि के समापन पर सरवर तालाब की ओर जवारा विसर्जन के लिए जाती श्रद्धालुओं की भीड़ और देवरेलियां।
चित्तौड़गढ़। ग्राम पंचायत मुख्यालय आरनी में मंगलवार को नवरात्रि के अवसर पर जवारा विसर्जन का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। माता के जयकारों के बीच हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। विभिन्न देवी-देवताओं की देवरेलियां एक साथ सरवर तालाब पहुंचीं, जहां विधि-विधान से जवारा विसर्जन की परंपरा निभाई गई।
इस दौरान अंबे मातेश्वरी, झातला मातेश्वरी, मतवाली माताजी, चामुंडा माता और अमलिया बावजी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की देवरेलियां सरवर तालाब पहुंचीं। धार्मिक जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच ग्रामीणों ने जवारा विसर्जन में भाग लिया। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास देखने को मिला।
कार्यक्रम में कई भोपा जी के शरीर में देवी-देवताओं के अवतरण की धार्मिक मान्यता के बीच आगामी मौसम को लेकर भविष्यवाणियां भी की गईं। इस दौरान लोगों को गौसेवा करने, गायों की सेवा और संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कबूतरों को दाना डालने के निर्देश भी दिए गए।
जवारा विसर्जन के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह रहा। श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक मान्यताओं के संगम के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। देवी-देवताओं की देवरेलियों के एक साथ सरवर तालाब पहुंचने और धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ आरनी में जवारा विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
