चित्तौड़गढ़: दूध टैंकर में छुपाकर 267 किलो अवैध डोडाचूरा तस्करी, एक गिरफ्तार, चालक फरार
चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दूध टैंकर में छुपाकर ले जाई जा रही 267 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बस्सी थाना और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। फरार चालक की तलाश जारी है।

चित्तौड़गढ़। बस्सी थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई के तहत अवैध मादक पदार्थों की बड़ी खेप जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिले में अवैध अफीम तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान प्रतापपुरा की तरफ से आ रही बालेरो पिकअप को संदिग्ध मानते हुए नाकाबंदी की गई।
जांच के दौरान पिकअप में एक दूध टैंकर के भीतर 13 कट्टों में कुल 267 किलो 400 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने पिकअप में सवार 23 वर्षीय अनिल, पुत्र करण सिंह बंजारा, निवासी कुवालिया का खेड़ा, थाना साडास को गिरफ्तार किया। वहीं, पिकअप चालक दिनेश, पुत्र लादुलाल जाट, निवासी कलुण्दीया, भीलवाड़ा अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
इस कार्रवाई की निगरानी जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह और डीएसपी ग्रामीण शिवप्रकाश टेलर ने की। बस्सी थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में डीएसटी के कानिस्टेबल राजदीपसिंह और विक्रमसिंह की विशेष भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। जिला प्रशासन ने इसे कानून और शांति बनाए रखने के लिए अहम कदम बताया।
- चित्तौड़गढ़ में डोडाचूरा तस्करीChittorgarh drug seizureदूध टैंकर में अफीम बरामदNDPS एक्ट तहत गिरफ्तारीBassi थाना मादक पदार्थ छापामारी267 किलो डोडाचूरा बरामदअनिल बंजारा गिरफ्तारीबालेरो पिकअप अवैध अफीमChittorgarh DST team drug bustअफीम तस्करी रोकथाम ChittorgarhRajasthan drug trafficking newsडोडाचूरा तस्करी गिरफ्तारChittorgarh police NDPS caseफरार पिकअप चालक तलाशBassi police drug raid news

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
