चित्तौड़गढ़। रामदेवजी के चंदेरिया स्थित श्री सांवलिया बहुउद्देशीय दिव्यांग आवासीय विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार गोयल ने किया, जबकि अध्यक्षता उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जितेन्द्र गढ़वाल ने की।

अतिथियों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके पश्चात विद्यालय द्वारा अतिथियों का परंपरागत उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस विशेष अवसर पर बच्चों ने अपनी खेलकूद प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इन खेलों में 50 मीटर दौड़, चम्मच रेस, कुर्सी रेस, रुमाल झपट्टा और गुब्बारा फूलाओ प्रतियोगिताएं शामिल थीं।

प्रतियोगिताओं के परिणाम में 50 मीटर दौड़ में प्रहलाद गिरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विष्णु भोई दूसरे स्थान पर रहे। चम्मच रेस में किशन तेली ने प्रथम और शांतिलाल कुमावत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कुर्सी रेस में राजू जाट प्रथम और अमन शेख द्वितीय रहे। गुब्बारा फूलाओ में कन्हैयालाल भोई ने जीत हासिल की, जबकि मोहम्मद गुलफाम ने द्वितीय स्थान पाया। रुमाल झपट्टा प्रतियोगिता में सपना शर्मा, दीपिका शक्तावत और मंतशा कुरैशी ने प्रथम स्थान अर्जित किया, वहीं वृंदा चौहान, नंदिनी शर्मा और प्रांजल लौहार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता बच्चों को शील्ड और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थापक सचिव ओम प्रकाश जोशी ने बताया कि अतिथियों ने विद्यालय की आवासीय सुविधाओं, शिक्षण कार्यों और दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर भारती गहलोत, नंदलाल वैष्णव, विशेष शिक्षक प्रदीप कुमार पटवा, राहुल, सांवरमल भट्ट, दीपक शर्मा, वार्डन भेरूलाल तेली और अध्यापिका गायत्री सारस्वत भी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम ने न केवल दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि समाज में समावेशी शिक्षा और सामाजिक न्याय के महत्व को भी उजागर किया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि समान अवसर और सशक्तिकरण के माध्यम से हर बच्चा अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकता है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story