छोटीसादड़ी: मनीष सोनी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर में 313 यूनिट रक्त संग्रहित
जीवनरक्षक सोसायटी द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

छोटीसादड़ी की हिंदू धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिक और सेवाएं देती उदयपुर, नीमच व प्रतापगढ़ की चिकित्सकीय टीमें।
छोटीसादड़ी। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सोनी के पुत्र स्व. मनीष सोनी की तृतीय पुण्यतिथि पर सोमवार को जीवनरक्षक सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर मानव सेवा और सामाजिक सरोकार का प्रेरक उदाहरण बन गया। नगर की हिंदू धर्मशाला में आयोजित इस शिविर में शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान करते हुए कुल 313 यूनिट रक्त संग्रहित कराया।
श्रद्धांजलि के साथ शिविर का आगाज
शिविर का शुभारंभ स्व. मनीष सोनी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह शिविर देर शाम तक चला। इस दौरान युवाओं, महिलाओं और दंपतियों में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। शिविर में 30 दंपतियों सहित 37 महिलाओं ने रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं 26 युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प लिया। रक्त संग्रहण के लिए महाराणा भूपाल चिकित्सालय उदयपुर, रेडक्रॉस सोसाइटी नीमच और राजकीय चिकित्सालय प्रतापगढ़ की चिकित्सकीय टीमों ने अपनी सेवाएं दी।
अनूठी पहल: रक्तदाताओं का दुर्घटना बीमा
इस शिविर की खास बात यह रही कि जीवनरक्षक सोसायटी ने रक्तदाताओं के लिए दुर्घटना बीमा योजना भी लागू की, जिसके तहत पुरुष रक्तदाताओं का 1 लाख रुपए तथा महिला रक्तदाताओं का 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा किया गया। इससे रक्तदाताओं को अतिरिक्त सुरक्षा का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना और पूर्व जिला परिषद सदस्य घनश्याम आंजना ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि "रक्तदान महादान है, इससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिलता है और समाज में सेवा की भावना मजबूत होती है।"
गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह (अध्यक्ष, भाजपा निम्बाहेड़ा), नगर परिषद ईओ मुकेश मोहिल, रामचन्द्र माली, प्रदीप उपाध्याय, श्याम अग्रवाल, डॉ. माथुर, डॉ. मथुरा लाल धाकड़, अनिल बंबोरिया, तुलसीराम धाकड़, राधा धाकड़, सतीश पाटीदार, लालाराम पाटीदार, मनोहर कुमावत, रुस्तम, गोपाल शर्मा, यतीन्द्र शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में बड़ीसादड़ी, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और नीमच से भी रक्तदाता पहुंचे।
सेवा और सहयोग का संगम
आयोजन में गुणवंत सोनी, विजय अग्रवाल, देवकरण सोनी, हेमंत सोनी, रवि सोनी, गिरिराज सोनी (जिलाध्यक्ष), हरीश सोनी (अध्यक्ष) सहित कई समाजजन ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। महिलाओं में सुमन सोनी, सरोज सोनी, मधु सोनी, रेखा व्यास, अंगूर बाला सोनी, सलमा बोहरा, वर्षा नागोरी, नीलम चतुर्वेदी, कीनू सोनी, दिलखुश सोनी, संतोष शर्मा, प्रिया शर्मा, संतोष सोनी, लीना नरेड़ी, मंजू जायसवाल, सरस्वती साहू, अंगूर बाला पाटीदार, रानी सोनी, चेतना शर्मा, सीता सोनी, पूजा लसोड़ आदि ने मौजूद रहकर सहयोग दिया। विशेष बात यह भी रही कि सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सोनी स्वयं अब तक 62 बार रक्तदान कर चुके हैं, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
