छोटीसादड़ी भँवर माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां पूर्ण, 19 मार्च को घट स्थापना
मेवाड़-मालवा के प्रसिद्ध शक्ति पीठ पर नवरात्रि महोत्सव के दौरान दुर्गा पाठ और भव्य लाइटिंग के साथ 26 मार्च को दुर्गाष्टमी यज्ञ और महाप्रसाद का आयोजन होगा।

छोटीसादड़ी। आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के आगमन को लेकर विभिन्न शक्ति पीठो पर पर्व को मनाने को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। मां की आराधना और भक्ति का महापर्व चैत्र नवरात्रि पर्व 19 मार्च से प्रारंभ होगा। क्षेत्र के प्रसिद्घ शक्ति पीठो ओर माता के मंदिरों पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा।
मेवाड़ मालवा व कांठल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ पर तैयारियां पूर्ण
वही मेवाड़ मालवा व कांठल क्षेत्र के प्रमुख व प्रसिद्ध धार्मिक दार्शनिक स्थल एंव शक्ति पीठ श्री भँवर माता मंदिर पर भी चैत्र नवरात्रि उत्सव मनाने को लेकर तैयारियां पूर्ण हो गई है। नवरात्रि उत्सव में क्षेत्र सहित अन्य राज्यो से भी हजारों श्रद्घालु व भक्तों का माता के दर्शन कर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिये आना आरम्भ होंगे। श्री भंवरमाता दर्शनीय स्थल विकास एवं सेवा ट्रस्ट के मंत्री प्रहलाद राय साहू ने बताया कि मेवाड़ मालवा व कांठल के अति प्राचीन धार्मिक व प्राकृतिक-शक्ति पीठ महामाया श्री भंवरमाता (भ्रामरी देवी) के दरबार में दिनांक 19 मार्च चैत्र सुदी एकम गुरूवार से दिनांक 27 मार्च चैत्र सुदी नवमी शुक्रवार तक नवरात्रि महोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया जावेगा।
घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और विशेष आयोजन
जिसमें प्रतिदिन मन्दिर पर पूजा पाठ आरती के साथ विद्धान पण्डितों द्वारा दुर्गा पाठ भी होगें। तथा रात्रि में मन्दिर पर मन मोहक लाईटिंग डेकोरेशन भी होगा। घट स्थापना 19 मार्च गुरूवार को दोपहर 11-36 से 12-24 के मध्य होगी। तथा दुर्गाष्टमी महापर्व का यज्ञ 26 मार्च गुरूवार को दोपहर 3 बजे प्रारम्भ होकर रात्रि में 7.30 बजे पूर्णाहूती होगी। पूर्णाहूती के पश्चात महा प्रसाद का आयोजन रहेगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
