छोटीसादड़ी: आवरी माताजी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सपना के भवई नृत्य ने जीता मन
चित्तौड़गढ़ की नृत्यांगना सपना ने सिर पर कलश रखकर कांच के टुकड़ों पर हैरतअंगेज नृत्य किया, 25 मार्च को भव्य भजन संध्या का होगा आयोजन।

छोटीसादड़ी। जगत जननी आरोग्य देवी महामाया आवरी माताजी मंदिर के चैत्र नवरात्र मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। सोमवार को आयोजित इस भव्य आयोजन में लोक कला और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ भीलवाड़ा के रामनारायण दड़िंग म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने राजस्थानी लोक संस्कृति की विविध छटा बिखेरी। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता उमराव सिंह गुर्जर, अध्यक्ष कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह तोमर, किसान नेता मोहनसिंह जाट, कुशाभाऊ मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी और पंकज बैरागी ने माताजी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। मेला समिति द्वारा इस अवसर पर सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।
सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण चित्तौड़गढ़ की नृत्यांगना सपना का हैरतअंगेज भवई नृत्य रहा। सपना ने “मोरिया आछो बोल्यौ रे...” जैसे सुरीले लोक गीतों पर सिर पर एक के बाद एक कई कलश धारण कर, धारदार थाली, गिलास और कांच के टुकड़ों पर संतुलन बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। उनकी इस साहसिक प्रस्तुति को देख दर्शक दीर्घा में उत्साह छा गया और श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ नकद पुरस्कार देकर कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। इसके साथ ही कालबेलिया और चरी नृत्य की मोहक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम के दौरान “मरुधर धरती धोरा री”, “पिली लुगड़ी”, “बना रे बागा में झूला गाल्या” और “गोर रंग देरे म्हाने बाजू बंध” जैसे लोकप्रिय राजस्थानी गीतों पर पारंपरिक वेशभूषा में सजी नृत्यांगनाओं ने मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रदर्शन किया। उदयपुर से आए कलाकारों ने सिर पर प्रज्वलित कलश रखकर “पल्लो लटके रे...” गीत पर सामूहिक घूमर नृत्य पेश कर हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोक संगीत और नृत्य की इन प्रस्तुतियों ने समूचे परिसर को राजस्थानी संस्कृति के रंग में सराबोर कर दिया।
मेला समिति ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि चैत्र नवरात्र मेले के तहत बुधवार, 25 मार्च को सप्तमी के अवसर पर एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें जोगणियां म्यूजिकल ग्रुप, चित्तौड़गढ़ के कलाकार और प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश रावल एंड पार्टी अपनी सुरीली भजनों से धर्मलाभ प्रदान करेंगे। समिति ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से इस आध्यात्मिक संध्या में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
