बड़ी सादड़ी स्थित प्रभु श्री चारभुजा नाथ मंदिर, ब्रह्मपुरी में देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर अच्छी वर्षा और विश्व कल्याण की कामना को लेकर सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देवराज इंद्र को प्रसन्न करने के उद्देश्य से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। साथ ही मंदिर परिसर में श्री हनुमान जी महाराज एवं शिव परिवार के मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया तथा नवीन तुलसी क्यारी का निर्माण कर तुलसी माता की स्थापना भी की गई।

आयोजन के तहत प्रभु श्री चारभुजा नाथ, श्री हनुमान जी महाराज एवं शिव परिवार का विधि-विधान से अभिषेक किया गया। इसके बाद पंडित जगदीश चंद्र जोशी के सान्निध्य में यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ के मुख्य यजमान हीरालाल मेनारिया रहे, जबकि अन्य यजमानों में ओमप्रकाश सुथार, सुंदरलाल मेनारिया, रजनीकांत मेहता, प्रहलाद मेनारिया, दिनेश मेनारिया, रामचंद्र व्यास एवं अशोक कुमार सोनी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर यज्ञ को सफल बनाया।

यज्ञ के समापन के बाद महाआरती का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया, प्रकाश कनेरिया, गोविंद लाल सुथार, सुरेश सुथार, गिरिराज जोशी, फूलचंद माली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, माता-बहनें और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजन में अच्छी वर्षा और विश्व कल्याण की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सहभागिता निभाई।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story