दृढ़ संकल्प और मेहनत से मिलती है सफलता: विधायक चंद्रभान सिंह आक्या
विधायक आक्या ने न्यू टैलेंट क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों को किया सम्मानित, सरकारी खेल सुविधाओं और ग्रामीण प्रतिभाओं के उभार पर दिया जोर।

चित्तौड़गढ़ में रविवार को विधायक कार्यालय पर न्यू टैलेंट क्रिकेट अकादमी के सफल खिलाड़ियों को उपरना ओढ़ाकर सम्मानित करते विधायक चंद्रभान सिंह आक्या।
दृढ़ संकल्प व मेहनत से आगे बढ़ने पर सफलता अवश्य मिलती है: चंद्रभान सिंह आक्या
प्रतिभाओं का निखार और सरकारी प्रयास
चित्तौड़गढ़। हमारे देश के शहरो, गांवो में अनेक प्रतिभाएं है, आवश्यकता है तो बस उन प्रतिभाओ को निखारकर बाहर लाने की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने इस ओर बड़ा कदम उठाते हुए सूदूर गांवो तक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई है एंव प्रतिभाओ के लिए मंच उपलब्ध कराया है।
इसके परिणाम स्वरूप आज छोटे-छोटे गांवो से निकले खिलाड़ी देश विदेश में सफलता का परचम लहराते हुए देश का नाम रोशन कर रहे है।
विधायक आक्या का खिलाड़ियों को संबोधन
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने रविवार को विधायक कार्यालय पर उनसे आत्मीय मुलाकात करने आए न्यू टैलेंट क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियो को संबोधित करते हुए कहा कि:
"खिलाड़ी दृढ़ संकल्प के साथ मेहनत करते हुए आगे बढ़े तो सफलता उन्हे अवश्य मिलेगी।"
अकादमी की उपलब्धियां
इस अवसर पर कोच बीसीसीआई नेशनल लेवल प्रशांत चौधरी ने विधायक आक्या को अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियो की जानकारी दी:
- अकादमी के 15 खिलाड़ियो ने राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तर, विश्वविद्यालय स्तर एवं आरसीए चेलेंजर ट्राफी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सहभागीता की।
- इन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्तरों पर खेलकर जिले का नाम गौरवान्वित किया।
सम्मान एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना
विधायक आक्या ने सभी खिलाड़ियो का उपरना ओढ़ाकर सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
